स्वतंत्रता दिवस पर विशेष : महापुरुषो का सन्देश
मेरी कलम से
कथा पुरानी महापुरुषो की देती है सन्देश हमे,
सत्य, अहिंसा पथ न छोड़ो,लेश मात्र ना द्वेष करे…
जीवन जीने का आधार, बड़ा ही दृण बनाना है,
आगे आगे बढ़ते रहकर, अपने लक्ष्य को पाना है
जो भी जीवन में अपने, इस सत्य वचन को ध्यालेगा
सर्वप्रथम वो व्यक्ति ही, सब सम्यक सुख को पालेगा
मुख न मोड़ो, चलो रे पथ पर,
ए वीर तुम हो महान
गाँधी, नेहरू, सुभाष को न भूलो
भूलो तो अपना अज्ञान..
ज्ञानवान व्यक्ति ही इस दुनिया को स्वर्ग बनाएगा
अपने जीवन के उद्देश्य का, फल जल्दी ही पायेगा
अब न सोचो, अब न जानो,
चलो चलो रे चलते जाओ
महापुरुषों की इस कथा को, अपने जीवन में दोहराओ…
-रूचि जैन
Read my other Hindi poems : “भ्रष्टाचार“, “मेरा दूरदर्शन“,”2020 शिकायतें कम शुक्रिया ज़्यादा या शुक्रिया कम शिकायतें ज़्यादा“
Now Read my English poems : “Me and my inner side“, “illusion” and “Cloud’s Pain“